जौनपुर: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुटहन पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अरिफ (19 वर्ष) पुत्र हदीस को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन का निवासी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त अरिफ पर थाना खुटहन में पंजीकृत मु0अ0सं0 312/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स एवं असामाजिक गतिविधि (निरोधक) अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज था, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसके अलावा उसके खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त की गिरफ्तारी 04 अक्टूबर 2026 को प्रातः लगभग 9:20 बजे लक्ष्मी मोड़ तिराहा से की गई। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल सोनू यादव की टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए अभियुक्त को घेराबंदी कर दबोच लिया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
थाना खुटहन पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर अरिफ गिरफ्तार*
🔊 खबर सुनें











