Home आवाज़ न्यूज़ डॉ. रतनप्पा कुम्भार की जयंती पर आप नेता संजय सिंह का हमला:...

डॉ. रतनप्पा कुम्भार की जयंती पर आप नेता संजय सिंह का हमला: “संविधान और आरक्षण पर प्रहार कर रही है भाजपा”

0
1000539547-1
🔊 खबर सुनें

सरायमोहिउद्दीनपुर जौनपुर क्षेत्र में आयोजित ​पद्मश्री डॉ. रतनप्पा कुम्भार प्रजापति की जयंती समारोह के अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। प्रजापति समाज और विनोद कुमार प्रजापति (पूर्व प्रत्याशी) के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम में संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार देश के संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।​जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आप सांसद ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में डॉ. रतनप्पा कुम्भार के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कुम्भार भारतीय संविधान के अंतिम प्रारूप पर हस्ताक्षर करने वाले महान नायकों में से एक थे, लेकिन वर्तमान सत्ताधारी दल पिछड़े, दलित और वंचित समाज के महापुरुषों के सम्मान से घबराता है। संजय सिंह ने दावा किया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले से तय स्थान पर कार्यक्रम की अनुमति न देकर अड़ंगा लगाने का प्रयास किया गया, जिससे आयोजकों को अंतिम समय में स्थल बदलना पड़ा।​कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में शोषित वर्ग और पत्रकारों पर उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़े पर चुटकी लेते हुए आप नेता ने कहा कि जनसेवा की आड़ में राजनीतिक प्रदर्शन किए जा रहे हैं।​इस अवसर पर पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव’ललई’, आप के प्रांतीय अध्यक्ष राजेश यादव, अनुराग मिश्रा, डॉ. जलचंद चित्रवंशी, डॉ. श्रीनाथ प्रजापति, एडवोकेट सुरेन्द्र प्रजापति और जनार्दन प्रजापति सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत फूल-माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News बेड पर चढ़े सांप ने 21 वर्षीय बीए छात्रा को डंसा, इलाज के दौरान मौत
Next articleआज का राशिफल 16 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here