Home जौनपुर रामपुर सीएचसी के निरीक्षण में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित, सीएमओ ने...

रामपुर सीएचसी के निरीक्षण में डॉक्टर समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित, सीएमओ ने मांगा स्पष्टीकरण

0
1001697349-1
🔊 खबर सुनें

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड़ियार कठवतीय और सुरेरी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामपुर सीएचसी के निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक समेत चार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान रामपुर सीएचसी में बीसीपीएम, लैब टेक्नीशियन (एलटी), एआरओ और डॉ. राहुल गुप्ता अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए।

हालांकि, अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और आवश्यक दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिलीं। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूता भारती द्वारा पुत्र को जन्म दिए जाने की जानकारी मिली।

सीएमओ ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि की प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर प्रसूता को समय से भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड़ियार कठवतीय और सुरेरी का भी निरीक्षण किया। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मिले। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता भी संतोषजनक पाई गई।

सीएमओ ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इलाज और मरीजों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, जौनपुर में अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला
Next articleतमिलनाडु के वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here