Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़: 85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप...

ब्रेकिंग न्यूज़: 85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
WhatsApp ने लगभग 85 करोड़ भारतीय यूजर्स को एक और बड़ी सौगात दी है। अब ऐप चलाते-चलाते बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल वॉट्सऐप से ही भरे जा सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक नए ‘इन-ऐप पेमेंट फीचर’ को पेश किया गया है।

इस फीचर की मदद से ऐप के अंदर ही पता चल जाएगा कि आपका बिजली-पानी का बिल कितना आया है और बिल भरने की सुविधा भी दी जाएगी। इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। अगले कुछ महीनों में यह सुविधा सभी वॉट्सऐप यूजर्स को मिल सकती है।

*FASTag रिचार्ज और इश्योरेंस पे का भी ऑप्शन*

जानकारी के अनुसार, वॉट्सऐप की नई सर्विस, भारत कनेक्ट के नेटवर्क से जुड़ी हुई है। इससे यूजर्स को बिजली, पानी, पाइपलाइन गैस, फास्टैग रिचार्ज, इंश्योरेंस प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल देने की सुविधा मिलेगी। कुल 30 तरह के बिल यूजर्स दे पाएंगे जिन्हें रेंट भी शामिल हैं। वॉट्सऐप पर 22,722 बिलर्स को पेमेंट की सुविधा मिलेगी।

*आसान है बिल पेमेंट करना*

वॉट्सऐप से बिल पेमेंट को बहुत आसान बनाया गया है। यूजर्स होम स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिए गए रुपये के आइकॉन पर टैप करके सीधे बिल मैनेजमेंट टूल्स का इस्तेमाल करके बिल पे कर सकेंगे।

*Whatsapp से ऐसे करें बिल पेमेंट*

• WhatsApp खोलें और सबसे ऊपर नेविगेशन बार में दिए गए आइकॉन पर क्लिक करें।

• अपनी जरूरत के हिसाब से बिल कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर चुनें।

• अपना कंज्यूमर नंबर या अकाउंट आईडी दर्ज करके कंफर्म करें।

• स्क्रीन पर आए बिल की डिटेल्स और कुल राशि की जांच करें।

• आखिर में UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड की मदद से बिल भरें।

*ये फीचर्स करेंगे काम आसान*

वॉट्सऐप से बिल पेमेंट करने वालों का काम आसान करने के लिए कंपनी ने कुछ चीजों को और भी आसान बना दिया है। जैसे-

• *कैटेगरी खोजना आसान:* सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली कैटेगरीज, मुख्य पेमेंट स्क्रीन पर ही दिखेंगी, जबकि बाकी सभी कैटेगरीज के लिए एक अलग डायरेक्टरी मिलेगी।

• *ऑटोमैटिक बिल समरी:* यूजर्स के लिंक किए गए खातों पर आने वाले बिलों को वॉट्सऐप खुद से स्क्रीन पर दिखा देगा। यानी किसी से चैट करते-करते ही आपको पता चल जाएगा कि बिल कितना आया है। बिल डिटेल्स, ऐप पर सेव रहेंगी जिससे बार-बार डिटेल नहीं भरनी होगी।

• *मैनेज कर पाएंगे अधिक अकाउंट्स:* यूजर एक ही सर्विस प्रोवाइडर के कई अकाउंट्स को जोड़ और ट्रैक कर पाएंगे। उदाहरण के लिए- कई बिजली बिलों को एक ही अकाउंट से पे किया जा सकेगा। पेमेंट करने के लिए यूजर्स को UPI, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड तीनों का सपोर्ट दिया गया है।

बिल पेमेंट फीचर लाकर वॉट्सऐप ने भारत में अपनी सर्विसेज का विस्तार किया है। इससे पहले ऐप से मोबाइल रिचार्ज, मेट्रो टिकट बुकिंग आदि कराई जा सकती थीं। यूटिलिटी बिल्स के जुड़ने से लोगों के जरूरी काम और आसान हो पाएंगे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleजौनपुर: छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी-जेवर समेत लाखों की चोरी*
Next articleकेरल के त्रिशूर में एक कार के खड़ी लॉरी से टकराने से आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here