बभनी (सोनभद्र):
बभनी विकास खंड अंतर्गत घघरी ग्राम पंचायत में चल रहे रामलीला मंचन के दसवें दिन जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से मंच गुलजार रहा। मंचन के सजीव चित्रण के साथ-साथ क्षेत्र के विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों का आवागमन निरंतर बना हुआ है, जहां वे लीला का आनंद लेने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास का जायजा ले रहे हैं और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।
इसी क्रम में दसवें दिन बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी संजय सिंह धुर्वे तथा म्योरपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामविचार गौतम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान संजय सिंह धुर्वे ने ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने जनसमूह को आश्वस्त करते हुए बड़ा वादा किया कि आर्थिक तंगी और अभाव के कारण जो बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, उन्हें वे अपनी ओर से निःशुल्क शिक्षा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सदैव पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
अतिथियों के आगमन पर जनप्रतिनिधि अशोक सिंह खरवार एवं ग्राम प्रधान कृष्णानंद सोनी ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर अशोक कुमार खरवार, ग्राम प्रधान कृष्णानंद सोनी, मनोज प्रजापति, लालता प्रजापति, मनोज गुप्ता, गणेश गुप्ता, विकास गुप्ता सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण एवं दर्शक उपस्थित रहे।
घघरी में रामलीला के 10वें दिन पहुंचे बसपा नेता संजय सिंह धुर्वे व पूर्व जिला पंचायत सदस्य …
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ









