Home जौनपुर Jaunpur News जौनपुर: जानलेवा हमले का आरोपी दीपक गौतम बदलापुर से गिरफ्तार,...

Jaunpur News जौनपुर: जानलेवा हमले का आरोपी दीपक गौतम बदलापुर से गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा

0
🔊 खबर सुनें

 

बदलापुर, जौनपुर | 19 अप्रैल 2025। बदलापुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को जानलेवा हमले के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान दीपक गौतम पुत्र स्व. रामनयन गौतम, निवासी मुरादपुर कोटिला, थाना बदलापुर के रूप में हुई है।

पुलिस कार्रवाई का विवरण:
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि जानलेवा हमले का आरोपी दीपक गौतम उसरा बाजार में कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय को पुलिस टीम के साथ मौके पर रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्यवाही करते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: सरपतहां क्षेत्र के डीह असरफाबाद में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
Next articleJaunpur News खुटहन क्षेत्र में बेटे की बारात से पहले उठी पिता की अर्थी, खुशियों में छाया मातम
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।