🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
*जौनपुर।* सरपतहां थाना क्षेत्र के मनवल गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और घर में रखी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।





