Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: चौकी पर बुलाकर मारपीट का आरोप, एसएसपी से गुहार

जौनपुर: चौकी पर बुलाकर मारपीट का आरोप, एसएसपी से गुहार

0
1000932335-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के ईशापुर निवासी विकलांग युवक अखिलेष यादव ने भंडारी चौकी पर तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक का आरोप है कि चोरी के झूठे आरोप में उसे करीब 12 दिनों से चौकी पर बुलाकर घंटों बैठाया जा रहा है और कथित रूप से मारपीट की जा रही है।

अखिलेष ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करता है। माता-पिता के निधन के बाद पुस्तैनी मकान और माता के आभूषणों को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है। आरोप है कि इन्हीं संपत्तियों को लेकर उसे और उसके भाइयों को चोरी के झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।प्रार्थना पत्र अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने स्वीकार किया। उन्होंने मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर:बारिश में गरीब का कच्चा घर ढहा
Next articleजौनपुर: सड़कों पर आवारा पशु, हादसे का खतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here