Home आवाज़ न्यूज़ खुटहन जौनपुर में शव बरामद, तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की...

खुटहन जौनपुर में शव बरामद, तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश

0
1001669698
🔊 खबर सुनें

आवाज़ न्यूज़ : संजय कुमार मौर्य 

 जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से लापता चल रहे युवक दीपक विश्वकर्मा का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर निरंकारी भवन के पास बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, मुज्जकिपुर निवासी दीपक विश्वकर्मा पिछले तीन दिनों से लापता थे। मंगलवार सुबह एक महिला घास काटने के लिए घटनास्थल के पास पहुंची, जहां शव दिखाई देने पर उसके होश उड़ गए। महिला ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान परिवार के लोगों ने पहले घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच कराने की मांग की और शव उठाने से पहले जांच की बात पर अड़ गए।

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह मामला जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleयूएस ओपन समारोह में रोजर फेडरर को टेनिस हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया
Next articleदिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट ने उड़ान भरने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।