धौरहरा – लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे में बिना पंजीकरण के चल रहे हैं जांच केंद्र जिसके रिपोर्ट के आधार पर दवाइयां लिखी जा रही हैं और मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। इन डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक के पास ना तो पंजीकरण संख्या है और न हीं जांच से संबंधित कोई विशेषज्ञ रहता है जिसके कारण कोई भी जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहा होता है और इस रिपोर्ट के आधार पर दवाइयां लिखना मरीज के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर खतरा हो सकता है किंतु मरीजों के स्वास्थ्य पर कोई ध्यान न देकर डायग्नोस्टिक संचालक सिर्फ धन उगाही के चक्कर में पड़े रहते हैं और पैसे तथा रसूख के बल पर स्वास्थ्य विभाग से इनकी कोई जांच पड़ताल नहीं होती है और न हीं कोई विभागीय कार्यवाही हो रही है।
बिना पंजीकरण के चल रहे धौरहरा में जांच केंद्र मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
🔊 खबर सुनें





