Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले डीएम ने जारी किया तबादला...

जौनपुर में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले डीएम ने जारी किया तबादला आदेश*

IMG-20260831-WA0014-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़

*जौनपुर।* जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में सोमवार को बड़ा फेरबदल किया गया।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने पांच उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार शुभांशु कटियार को एसडीएम मछलीशहर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम मड़ियाहूं बनाया गया है।
इसके अलावा नवीन कुमार को एडीएम प्रथम, जौनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव प्रताप को एसडीएम न्यायिक, जौनपुर के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं मो. अमान बदलापुर में एसडीएम के पद पर कार्यरत रहते हुए एसडीएम न्यायिक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को जिले में राजस्व एवं न्यायिक कार्यों के बेहतर संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleबिना पंजीकरण के चल रहे धौरहरा में जांच केंद्र मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
Next articleदिल्ली : मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित; 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here