Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के...

जौनपुर:अत्यधिक बारिश के चलते जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 1 सितंबर को बंद*

0
1000870759-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़

*जौनपुर।* जिले में अत्यधिक बारिश एवं जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी विद्यालय नहीं आएंगे।
यह आदेश जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर लागू रहेगा।
हालांकि विद्यालय बंद रहने के दौरान सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और अपार, यू-डायस सहित अन्य विभागीय कार्यों को पूरा करेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को विद्यालयों में आदेश के अनुपालन की निगरानी करने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में डीएम की सख्ती: कक्षा में मोबाइल नहीं, बच्चों की पढ़ाई पर रहेगा पूरा फोकस
Next articleआज का राशिफल 1 सितंबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here