Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर: बक्शा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, इलाज के दौरान दो...

जौनपुर: बक्शा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, इलाज के दौरान दो युवकों की मौत

1000922296-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली पत्रकार आवाज न्यूज़
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात प्रयागराज मार्ग पर फतेहगंज बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। इलाज के दौरान शनिवार को दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार, बीरभानपुर गांव निवासी 20 वर्षीय अजीत कुमार यादव शुक्रवार रात पशुओं के लिए चोकर लेने फतेहगंज बाजार गया था। चोकर लेकर वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में अजीत कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तमाशापुर गांव निवासी 19 वर्षीय आफिर और पुरानी बाजार कोतवाली क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार राव सवार थे। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव भी कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में स्क्रब टाइफस की दस्तक से बढ़ी चिंता, एक महीने में मिले 4 नए मरीज
Next articleआज का राशिफल 30 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here