Home आवाज़ न्यूज़ JPNIC के निजीकरण पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- सरकार...

JPNIC के निजीकरण पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- सरकार आने पर होगी जांच

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) के निजीकरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। सपा प्रमुख ने केंद्र को निजी हाथों में सौंपने की तैयारियों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि यह केंद्र जनता के टैक्स के पैसे से बनाया गया था, फिर इसे निजी हाथों में क्यों दिया जा रहा है?

अखिलेश यादव ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार 10 साल में भी इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं करा पाई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “10 साल तक सरकार क्या सिर्फ जांच ही करती रही? यह सरकार लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर खलनायक का काम कर रही है।” उन्होंने कहा कि बीजेपी के नाम में दो अक्षर ‘JP’ के ही हैं, लेकिन फिर भी वे उनके विचारों और धरोहर का अपमान कर रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर बस चले तो बीजेपी वाले खुद अपनी पार्टी ‘बीजेपी’ को ही बेच दें।

यह भी पढ़ें: इंडिया गठबंधन रैली लाइव: राहुल गांधी, अखिलेश यादव और विपक्षी नेता रामलीला मैदान पहुंचे

सपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर JPNIC मामले में हुए भ्रष्टाचार की गहन जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे खेल में जो भी अधिकारी शामिल हैं, उनकी भूमिका की भी जांच होगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post JPNIC के निजीकरण पर अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- सरकार आने पर होगी जांच appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleमहिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता से लेकर साइबर-स्मार्ट युवा तक, उत्तराखंड ने कल्याणकारी अभियान का किया विस्तार
Next articleकानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।