Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News जिले के पांच प्राथमिक विद्यालयो के औचक निरीक्षण में तीन...

Jaunpur News जिले के पांच प्राथमिक विद्यालयो के औचक निरीक्षण में तीन विद्यालय के मास्टरो को मिली कारण बताओ नोटिस, रोका गया वेतन

0
🔊 खबर सुनें

  

Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

जौनपुर। प्रदेश की सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयो में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने के लिए लाख जतन कर रही है लेकिन मास्टर साहब लोग अपनी मांग को लेकर जितना आन्दोलन में मस्त है उतना शिक्षा के स्तर को उपर उठाने का जरा भी प्रयास नहीं कर रहे है अक्सर देखा जाता कि बेसिक शिक्षा अधिकारी जब भी प्राथमिक विद्यालयो का निरीक्षण करते है विद्यालय के शिक्षको से स्पष्टीकरण तथा वेतन आदि की कार्रवाई करते नजर आते है इसके बाद भी शिक्षक भय मुक्त होकर नौकरी करते नजर आ रहे है शिक्षा के प्रति उनका जोर नहीं रहता है। आज फिर शनिवार 14 जुलाई को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पांच प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान व्यवस्था और शैक्षिक स्तर कमियां पाने पर तीन विद्यालय के प्रधानाध्यापको से स्पष्टीकरण मांगा और उनके वेतन को रोका है। दो विद्यालय की व्यवस्था से संतुष्ट रहे। ऐसे में प्राथमिक विद्यालयो क्या होगा शैक्षिक स्तर सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

निरीक्षण के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल पहले विकासखण्ड मड़ियाहूॅ के प्राथमिक विद्यालय उन्चनी कला पहुंचे और औचक स्थलीय निरीक्षण पूर्वान्ह् 10ः45 बजे किया। निरीक्षण के दौरान एक सहायक अध्यापक रितेश कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित पर पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित मिले। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 75,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को नहीं कराया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 117 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 72 छात्र उपस्थित पाए गए, परन्तु उनके द्वारा पूछने पर प्रधानाध्यापक द्वारा 82 छात्र- छात्राओं की उपस्थिति बतायी गयी। मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था।उनके द्वारा कक्षा 4 बच्चों से ब्लॉक का नाम लिखवाने पर केवल 02 बच्चों द्वारा ही सही सही लिखा गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डिजिटाइजेशन हेतु विभाग द्वारा वितरित टेबलेट का उपयोग नहीं किया जा रहा था। विद्यालय स्टाफ में आपसी सामंजस्य का अभाव पाया गया, जिसके परिणामस्वरुप विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक अवरुद्व करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहू के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

प्राथमिक विद्यालय गहोरा, वि0ख0 सिरकोनी का निरीक्षण 11ः30 बजे किया गया। प्रधानाध्यापिका निशा सिंह  08 जुलाई 24 से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गय शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक के अवकाश पर होने के कारण  नहीं किया जा सका। विद्यालय में कुल नामांकित 138 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 59 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन मीनू के अनुसार बना था। हैण्डवाश टूटा हुआ था तथा समर्सिबल चोरी हो गया था। विद्यालय अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अधिगम स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

प्राथमिक विद्यालय पचोखर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः00 बजे किया गया। माधुरी देवी शिक्षामित्र अनुपस्थित पायी विद्यालय में शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाये गए। विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका और स्टाक पंजिका का अवलोकन प्रधानाध्यापक द्वारा नहीं कराया जा सका। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 112 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 57 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रांगण गन्दा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। सभी कक्षा – कक्ष में जाले लगे थे। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।     

प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः20 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 107 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 102 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय का भौतिक परिवेश सुसज्जित पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से प्रसन्न होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर, वि0ख0 सिकरारा का निरीक्षण 12ः40 बजे किया गया। विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका एवं स्टाक पंजिका अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना मीनू के अनुसार बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 153 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 92 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय प्रागण साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय कक्षा-कक्ष सुसज्जित व सुव्यवस्थित पाये गये। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक एवं शिक्षक-छात्र अनुशासन व अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल द्वारा यहां भी विद्यालय स्टाफ की प्रशंसा की गयी।

विज्ञापन
aawaz news
aawaz

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleव्यक्ति का दावा कि हर शनिवार को काटता है सांप, 40 दिनों में 7 बार हुई घटना, अधिकारी कर रहे जांच
Next articleJaunpur News अवैध कब्जे की शिकायत पर बीडीओ पुलिस की सहायता से कब्जाधारियों से तत्काल आवास खाली कराये – पीडी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।