✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने के आभूषण समेत करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। मंगलवार सुबह परिवार के लोगों के जागने पर घर में सामान बिखरा मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी हुई।
फत्तूपुर गांव निवासी हीरावती यादव पत्नी शेषनाथ यादव ने बदलापुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसे। चोर घर में रखा सोने का हार, लॉकेट, अंगूठी, बाला, एक सोने की चेन, दो पायल तथा 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की गंभीरता को देखते हुए जौनपुर से डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |



