Home आवाज़ न्यूज़ ढखेरवा पुल से शारदा सहायक पोषक नहर में 16 वर्षीय किशोरी ने...

ढखेरवा पुल से शारदा सहायक पोषक नहर में 16 वर्षीय किशोरी ने लगाई छलांग

0
🔊 खबर सुनें

ढखेरवा लखीमपुर खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना अंतर्गत ढखेरवा पुल से शारदा सहायक पोषक नहर में 16 वर्षीय एक किशोरी ने जान देने के लिए छलांग लगा दी । यह घटना मंगलवार लगभग 10:30 बजे के करीब कि है। प्रत्यक्ष दर्शीयो के अनुसार जैसे ही किशोरी ने इस घटना का अंजाम दिया है वैसे ही अमन बस सर्विस के चालक ने उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया और उसे बचाने का प्रयास करने लगा किंतु किशोरी ने उसे पकड़ लिया जिससे उसका हाथ पांव चलाना मुश्किल हो गया और वह खुद ही किशोरी के साथ नहर में डूबने लगा। जैसे ही खबर पुलिस चौकी प्रभारी ढकेरवा एवं थाना अध्यक्ष पढ़ुआ को मिली वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को कंट्रोल करने में जुट गए ,स्थानीय तैराकों की मदद से पुलिस के लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया और बस चालक को बचा लिया किंतु किशोरी का कहीं पता नहीं चला। बस चालक को थाना अध्यक्ष मोहित पुंडीर ने अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया और उसका इलाज शुरू हुआ तथा किशोरी को बचाने के लिए गोताखोरों को बुलवाया किंतु समाचार लिखने तक किशोरी का कहीं भी पता नहीं चला। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहती थी जिसके कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleविजय का परिसीमन के खिलाफ बड़ा कदम, लोकसभा सीटों को 543 पर स्थिर करने का प्रस्ताव
Next articleसंसद में गतिरोध पर अमित शाह का बयान: ‘मैं किसी भी मुद्दे पर बोलने को तैयार हूं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here