Home जौनपुर विषधर के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मातम

विषधर के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में मातम

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में मंगलवार रात विषैले जन्तु के काटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप नरायन के पुत्र अनमोल के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार अनमोल रात में घर में सो रहा था। इसी दौरान किसी विषैले जन्तु ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleलायन्स क्लब ने मनाया “एक राखी सैनिक भाइयों के नाम”जवानों को बांधी राखी
Next articleआज का राशिफल 28 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here