Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, घर...

Jaunpur News नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, घर और ननिहाल में मचा कोहराम

0
1001644629
🔊 खबर सुनें

 

जौनपुर। खेतासराय क्षेत्र में ननिहाल आए 17 वर्षीय किशोर की रविवार को दोस्तों के साथ नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान खेतासराय कस्बे के कासिमपुर वार्ड निवासी मोहम्मद वकार (17) पुत्र मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। बताया गया कि वकार रविवार को अपने ननिहाल अरंद गांव निवासी मामा मोहम्मद तालिब उर्फ बबलू के घर आया था। दोपहर में वह ननिहाल के कुछ दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित शारदा सहायक नहर खंड-23 में नहाने चला गया।

नहाते समय वह अचानक नहर के गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद वकार को नहर से बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर को खेतासराय के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन उसे शाहगंज के अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर और ननिहाल में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पहुंची शाहगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। परिजनों की मांग पर पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।

वकार की मौत से कासिमपुर और अरंद गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर में पोषण अभियान की समीक्षा, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र 15 दिन में पूरे करने के निर्देश
Next articleजौनपुर पुलिस का बड़ा अभियान: 88 अभियुक्त गिरफ्तार, 28 थानों की संयुक्त कार्रवाई*
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।