Home आवाज़ न्यूज़ बिहार: सड़क किनारे खड़े लोगो को बस ने रौंदा 5 लोगों की...

बिहार: सड़क किनारे खड़े लोगो को बस ने रौंदा 5 लोगों की मौत, कई घायल

0
🔊 खबर सुनें

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई भीड़ पर बस के चढ़ जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह घटना लौरिया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले परौ टोला के लौरिया मार्ग पर घटी। पुलिस ने बताया की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर को टालने की कोशिश में, बस सड़क किनारे एक कार्यक्रम में भाग लेने वाली भीड़ में घुस गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना के कारण कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, बस और ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक अराजकता का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, पुलिस ने कहा कि उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बनकटवा निवासी शत्रुघ्न दुबे के घर बच्चे के छठियार का कार्यक्रम चल रहा था, इसी मौके पर सड़क किनारे आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से बेतिया जा रही एक यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक के बीच टक्कर से बचने की कोशिश में बस अनियंत्रित हो गई और सीधे कार्यक्रम स्थल में जा घुसी। बस की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए।

इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, मृतकों की पहचान बनकटवा निवासी बहादुर महतो, संजय कुमार, भोला दुबे, देवेंद्र दुबे और छांगुर राम के रूप में बताई जा रही है। इस हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर यह है कि मृतकों में देवेंद्र दुबे भी शामिल हैं, जिनके बच्चे का छठियार कार्यक्रम उसी वक्त चल रहा था। जिस घर में बच्चे के आने की खुशी मनाई जा रही थी, वहां देखते ही देखते मातम पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए बेतिया जीएमसीएच भेजा गया।

The post बिहार: सड़क किनारे खड़े लोगो को बस ने रौंदा 5 लोगों की मौत, कई घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleओडिशा के अंगुल में एनटीपीसी संयंत्र में हुए विस्फोट में 5 मजदूर गंभीर घायल
Next articleपिपलकोटी सुरंग ढहने के बाद रुद्रप्रयाग प्रशासन ने रेलवे सुरंगों की सुरक्षा की कड़ी समीक्षा के आदेश दिए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।