✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को परिवहन विभाग ने जनपद में स्कूली वाहनों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने पर 03 स्कूल बसों को सीज किया गया, जबकि 05 अन्य स्कूल वाहनों का चालान किया गया।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल वाहनों की लगातार जांच की जाएगी। सभी विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और अन्य आवश्यक दस्तावेज समय से अपडेट कराएं। अभिभावकों से भी बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा और वैध दस्तावेजों की जानकारी रखने का आग्रह किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस, परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त टीम विशेष अभियान चलाकर बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का पालन न करने वाले विद्यालयों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान 06 ओवरलोड ट्रकों तथा बिना परमिट संचालित 02 बसों को भी सीज कर संबंधित थानों में खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |















