Home आवाज़ न्यूज़ अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार,...

अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, जाट समाज का अपमान बताकर साधा निशाना

0
🔊 खबर सुनें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया बनाने’ वाले बयान पर सियासी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए उनके बयान को जाट समाज के अपमान से जोड़ दिया।

जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर अखिलेश यादव को कुछ कहना था तो वह उनका नाम लेकर सीधे बोल सकते थे। उन्होंने इसे अहंकार बताते हुए कहा कि ऐसा व्यवहार राजनीतिक पतन की ओर ले जाता है।

अपनी पोस्ट में जयंत चौधरी ने लिखा कि सियासत की लड़ाई में अगर कुछ कहना था तो नाम लेकर कहते, लेकिन जाट समाज को निशाना बनाना और यह कहना कि हमने किसी को आगे बढ़ाया, यह अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वह इस तरह के आचरण को पहले भी देख चुके हैं और लोकतंत्र में जनता ही नेताओं का भविष्य तय करती है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने हाल ही में अपने पुराने सहयोगियों पर बिना नाम लिए निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी ने अपने सहयोगी दलों को आगे बढ़ाने का काम किया, लेकिन कुछ लोग साथ छोड़कर चले गए। तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा था, “कहां-कहां से आ गए थे, हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी लोग छोड़कर चले गए।”

अखिलेश यादव का यह बयान जयंत चौधरी के पुराने बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। जब जयंत चौधरी के बीजेपी के साथ जाने की चर्चा चल रही थी, तब उन्होंने कहा था कि वह कोई चवन्नी नहीं हैं जो पलट जाएं। इसी बयान को लेकर अब समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

The post अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, जाट समाज का अपमान बताकर साधा निशाना appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleचंपावत जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का उद्घाटन, सीएम धामी ने वर्चुअली लिया हिस्सा
Next articleआगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, वार्ड कराया गया खाली
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।