Home आवाज़ न्यूज़ लखनऊ के पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीम...

लखनऊ के पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीम पर हमला, दो महिलाएं गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

लखनऊ के पारा इलाके में अवैध डेयरियों के खिलाफ नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम पर पथराव और हमला हुआ। दरोगा पर लोहे की जंजीर से हमला करने का आरोप है। मामले में 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान भैंसें भी पकड़ी गईं।

रविवार को नगर निगम जोन-6 की टीम पुलिस बल के साथ पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के अनुसार कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध जताते हुए पथराव कर दिया। हमलावरों ने बुद्धेश्वर चौकी प्रभारी दरोगा विनय पटेल को दौड़ाकर पीटा। उन पर लोहे की चेन से हमला किया गया, जिससे उनकी वर्दी फट गई और वे कीचड़ में गिरकर घायल हो गए। उनके सिर में छह टांके लगे। नगर निगम के तीन कर्मचारी अवधेश कुमार, अभिनव और फुरकान भी घायल हुए। निगम के तीन सरकारी वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।

चौकी प्रभारी और नगर निगम की ओर से पारा थाने में तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक अबरार, इमरान, सालून, सुबिल, सराफत, अतीक, आशिफ, वारिस, नसीम, रानू, जीशान और नाफिस समेत 12 नामजद तथा 12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं खुशबू और आफरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रशासन का सख्त रुख
हमले के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। मंगलवार को नगर निगम की टीम के साथ तीन थानों की फोर्स और एक कंपनी पीएसी बल पहुंचा। सभी जवान हेलमेट और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में निगम की टीम ने चार मोहल्लों से करीब 200 भैंसें उठवा लीं।

मेयर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। मेयर ने कहा कि पुलिस पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरा इलाका साफ कर दिया जाएगा। सरकारी काम में बाधा डालने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर में अवैध डेयरियों पर रोक लगाने का अभियान जारी रहेगा।

The post लखनऊ के पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीम पर हमला, दो महिलाएं गिरफ्तार appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसुप्रीम कोर्ट दिल्ली विरोध प्रदर्शनों में छात्रों के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने पर विचार कर रहा है
Next articleबिहार में छात्रों ने 24 घंटे के भीतर शिक्षक भर्ती परीक्षा अधिसूचना जारी करने की मांग की और मंत्री के आवास पर धरने की धमकी दी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।