लखीमपुर- खीरी (पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार)। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त विद्यालयों में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण एवं शहरी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस का रौनक दिखाई दे रहा था।बच्चों एवं शिक्षकों ने शहरो की गलियों एवं देहात के गांवों में तिरंगे के साथ प्रभात फेरियां निकाली तथा सुबह 8:00 बजे विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने झंडारोहण किया। वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के बाद विद्यालय में बच्चों द्वारा झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने सुरीली आवाजों से देश भक्ति गीत गाकर दर्शकों एवं श्रोताओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया तथा उनको मिष्ठान वितरित करके कार्यक्रम विद्यालय प्रशासन द्वारा समाप्त किया गया। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के अध्यापक ,प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे तथा गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यक्रम का आनंद उठाया।
खीरी के बेसिक स्कूलों में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
🔊 खबर सुनें








