Home आवाज़ न्यूज़ एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी...

एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा सेवन की पुष्टि

0
🔊 खबर सुनें

फुकेट से दिल्ली आ रही Air India की उड़ान AI2379 में 300 फीट के अचानक ड्रॉप और यात्रियों के घायल होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उड़ान के पायलट-इन-कमांड (मुख्य पायलट) का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है।

Air India के सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत दोनों पायलटों का अनिवार्य Psychoactive Substance (डोप) टेस्ट कराया गया था। शुरुआती स्क्रीनिंग रिपोर्ट में मुख्य पायलट के सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद पुष्टि के लिए सैंपल को दूसरी लैब भेजा गया था।

दूसरी लैब से आई रिपोर्ट में भी पायलट के Marijuana (गांजा) सेवन की पुष्टि हुई है। इस मामले में यात्रियों ने भी टर्बुलेंस के तुरंत बाद पायलट के नशे की हालत में होने का आरोप लगाया था।

हालांकि, पायलट की कंफर्मेटरी लैब रिपोर्ट और गांजा सेवन की पुष्टि को लेकर Air India की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सख्त कार्रवाई की तैयारी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और सुरक्षा एजेंसियां इस रिपोर्ट को गंभीरता से ले रही हैं। उड़ान के दौरान 13 यात्री और 4 क्रू सदस्य घायल हुए थे। अब डोप रिपोर्ट को आधिकारिक जांच रिकॉर्ड का हिस्सा बनाया जा रहा है, जिसके बाद पायलट पर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

टर्बुलेंस के वक्त पायलट की मौजूदगी पर सवाल

मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब विमान अचानक 300 फीट नीचे आया, तब पायलट-इन-कमांड कॉकपिट में अपनी सीट पर मौजूद थे या नहीं।

जांच एजेंसियां ब्लैक बॉक्स के Cockpit Voice Recorder (CVR) और Flight Data Recorder (FDR) के जरिए यह पता लगाने में जुटी हैं कि घटना के समय मुख्य पायलट अपनी सीट पर थे, कॉकपिट से बाहर थे या विमान फर्स्ट ऑफिसर के नियंत्रण में था।

को-पायलट ने संभाला विमान

सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय मुख्य पायलट की स्थिति सामान्य नहीं दिख रही थी और उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। बताया जा रहा है कि केबिन क्रू को उनकी मदद करनी पड़ी।

विमान के अचानक ऊंचाई खोने के बाद युवा को-पायलट ने नियंत्रण संभाला और विमान को स्थिर करते हुए दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग कराई।

300 फीट नीचे आ गया था विमान

4 अगस्त को Air India की फ्लाइट AI2379 (Airbus A320, VT-EXO) क्रूज के दौरान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे। घटना के बाद विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंचा।

AAIB कर रहा जांच

इस घटना की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के Annexure 13 के तहत कर रहा है। जांच में सहयोग के लिए Airbus और BEA की टीम भी दिल्ली पहुंच रही है।

Air India के लिए यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि जून 2025 के अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयरलाइन की सुरक्षा और परिचालन व्यवस्था सवालों के घेरे में रही है। ऐसे में पायलट के डोप टेस्ट में गांजा सेवन की पुष्टि ने कॉकपिट क्रू की फिटनेस और नशे की निगरानी को लेकर नई बहस शुरू कर दी है।

The post एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 के मुख्य पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा सेवन की पुष्टि appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news
aawaz

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleमुंबई की एक इमारत में भीषण आग लगने से एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत
Next articleतेलंगाना के संगारेड्डी में ऑटो-ट्रक टक्कर, 6 की मौत, 6 घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।