Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News लोक परंपरा और संस्कृति हमारी विरासत : डॉ. अंजना सिंह

Jaunpur News लोक परंपरा और संस्कृति हमारी विरासत : डॉ. अंजना सिंह

0
1001607165
🔊 खबर सुनें

 

सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में भव्य रूप से मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव ‘सावनी फुहार’

बदलापुर, जौनपुर। राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अंजना सिंह के नेतृत्व में लोहिया पार्क, पॉलीटेक्निक चौराहा में हरियाली तीज महोत्सव ‘सावनी फुहार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान कजरी गीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक खेलों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माता पार्वती और भगवान शिव के चित्र पर पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शहर कोतवाल अनीता सिंह उपस्थित रहीं। वहीं डॉ. अंजू कन्नौजिया, डॉ. मधु शारदा, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. गुंजन पटेल और डॉ. सुष्मिता सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. अंजना सिंह ने कहा कि लोक परंपरा और संस्कृति हमारी विरासत है। उन्होंने कहा कि कजरी हमारी समृद्ध लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन आधुनिक दौर में यह परंपरा धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोकगीतों और सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

मुख्य अतिथि डॉ. गुंजन पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कम देखने को मिलते हैं। एक मंच पर बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़कर इस तरह का आयोजन करना सराहनीय पहल है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुष्मिता सिंह ने सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकसंस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को एक मंच पर एकत्र करना महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती नीलम सिंह, डायरेक्टर होली चाइल्ड स्कूल सहित अन्य महिलाओं और अतिथियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवं महिलाओं को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

हरियाली तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कजरी गीतों, नृत्य और मनोरंजक खेलों के बीच पूरा कार्यक्रम सावन की उमंग और लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

आवाज़ न्यूज़

aavaj.com

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleएपल के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर लीक्स, A20 Pro चिप और 5800 mAh बैटरी की उम्मीद
Next articleआज का राशिफल 11 अगस्त 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।