टेक्नोलॉजी की दुनिया में इस समय एपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लग्जरी कस्टमाइजेशन ब्रांड कैवियर द्वारा हाल ही में इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली जानकारियां साझा की गई हैं। हालांकि कंपनी की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन लीक्स के सामने आने के बाद से ही टेक प्रेमियों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रीमियम फोल्डेबल आईफोन में दमदार प्रदर्शन के लिए एपल का आगामी A20 Pro चिपसेट और 12GB तक की रैम दी जा सकती है, जो इसे मल्टीटास्किंग के मामले में अब तक का सबसे शक्तिशाली फोन बना सकती है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए इसमें डुअल 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जो स्पैटियल फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम होगा। साथ ही, फुल-स्क्रीन विजुअल अनुभव देने के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है।
सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बैटरी को लेकर है। दावे के मुताबिक, इस फोल्डेबल डिवाइस में 5,800 mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो किसी भी आईफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। हालांकि लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तकनीकी बाजार में कयास लगाए जा रहे हैं कि एपल इस साल सितंबर के महीने में कोई बड़ा सरप्राइज दे सकता है।
The post एपल के पहले फोल्डेबल आईफोन को लेकर लीक्स, A20 Pro चिप और 5800 mAh बैटरी की उम्मीद appeared first on Live Today | लाइव टुडे.











