Home आवाज़ न्यूज़ पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया के...

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

0
🔊 खबर सुनें

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पश्चिम एशिया में बने हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय सहयोग को लेकर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (6 अगस्त) को एक्स पर जानकारी दी कि उन्हें इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फोन आया था। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान भारत और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं में हुई प्रगति की समीक्षा की गई।

पीएम मोदी के पोस्ट को नेतन्याहू ने भी री-पोस्ट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि दोनों देश मिलकर भारत-इजरायल संबंधों को और मजबूत करते रहेंगे।

पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल विशेष रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति की समीक्षा की। साथ ही दोनों देशों के पारस्परिक हितों वाले क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। दोनों नेता आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

ईरान-ओमान समझौते की खबर

इस बीच ईरान ने गुरुवार को कहा कि वह ओमान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने के चरण में है। यह जलमार्ग वैश्विक पोत परिवहन और ऊर्जा आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

फरवरी में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए संघर्ष से पहले दुनिया का लगभग 20 फीसदी तेल और गैस फारस की खाड़ी के पास स्थित इसी जलमार्ग से होकर गुजरता था।

The post पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleऋषभ पंत ने सीएम धामी से की अपील, उत्तराखंड में जमीन खरीदकर बनाना चाहते हैं घर, मिला ये जवाब
Next articleवाराणसी: तीन लोगों पर हुआ जानलेवा हमला, घटना में एक की मौत, इतने घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।