✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
*जौनपुर।* जिले में तैनात नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म तथा आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर आरोपों में मीरगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मृतका की मां की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी श्वेता सिंह की शादी वर्ष 2014 में बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी तथा उसकी एक नौ वर्षीय पुत्री भी है। आरोप है कि सुल्तानपुर जनपद के अमहट कोतवाली क्षेत्र के गोरा बारीक गांव निवासी विवेक श्रीवास्तव का उनके घर आना-जाना था। मछलीशहर तहसील में तैनाती के दौरान उसने शादी का झांसा देकर श्वेता से संबंध बनाए।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवेक के प्रभाव में आने के बाद श्वेता के अपने पति से संबंध बिगड़ गए और वह उसके साथ रहने लगी। परिजनों का कहना है कि श्वेता अक्सर विवेक द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकायत करती थी।
आरोप है कि वह घुमाने के बहाने अश्लील वीडियो बनाता था तथा अन्य अधिकारियों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी डालता था।
परिजनों के मुताबिक लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर श्वेता सिंह ने 9 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में मीरगंज थाना पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि फिलहाल ये आरोप प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किए गए हैं और उनकी सत्यता की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया







