Home आवाज़ न्यूज़ आगरा में सीएम योगी का शिक्षकों को बड़ा तोहफा: 5 लाख तक...

आगरा में सीएम योगी का शिक्षकों को बड़ा तोहफा: 5 लाख तक का कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा

0
🔊 खबर सुनें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय आगरा दौरे के दूसरे दिन उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को दोहरी सौगात दी है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित छत्रपति शिवाजी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने शिक्षकों के लिए ‘कैशलेस चिकित्सा योजना’ का भव्य शुभारंभ किया। इसके साथ ही, शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) भी किया गया।

पीएनबी के साथ हुए इस ऐतिहासिक एमओयू के तहत शिक्षकों और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को बड़े बीमा कवर का लाभ मिलेगा। इस समझौते में डेढ़ करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, तीन करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा, साठ हजार रुपये तक का अस्पताल नकद लाभ (हॉस्पिटल कैश बेनिफिट) और 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ बीमा शामिल है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत से जुड़े कर्मचारियों को एक मजबूत सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा के जरिए प्रदेश के विश्वविद्यालयों, एडेड (अशासकीय सहायता प्राप्त) और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में कार्यरत 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा। योजना के लागू होने से अब पात्र शिक्षक सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज करा सकेंगे। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर दवाइयों, इलाज और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च इसी योजना के तहत वहन किया जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि हेल्थ कार्ड बनते ही पहले दिन से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी योजना का संचालन स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रीहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आयुष्मान भारत की दरें ही लागू होंगी। इसके तहत कैंसर, हृदय और किडनी रोग तथा जटिल सर्जरी जैसी गंभीर बीमारियों सहित 1900 से अधिक उपचार पैकेजों को शामिल किया गया है।

शिक्षकों को इस सुविधा से जोड़ने के लिए पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है, जहां पंजीकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। योजना का लाभ हर जिले तक पहुंचाने के लिए जल्द ही कार्ड वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

The post आगरा में सीएम योगी का शिक्षकों को बड़ा तोहफा: 5 लाख तक का कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ का दुर्घटना बीमा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews

📅 11 Sep 2026 शेयर
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews

📅 09 Sep 2026 शेयर
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद

📅 08 Sep 2026 शेयर
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |

📅 07 Sep 2026 शेयर
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews

📅 01 Sep 2026 शेयर
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleतेज प्रताप यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Next articleउत्तराखंड में मानसून फिर सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानिए मौसम का पूरा अपडेट
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।