✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
घर के बाहर मड़हे में मिला युवक का शव, परिजनों के आरोप पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा
बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुवाही गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर के बाहर बने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान चंद्रदीप गौतम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक के परिजनों ने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए बताया कि चंद्रदीप की पत्नी और उसके चचेरे मामा के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने के कारण दोनों ने मिलकर चंद्रदीप की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को छिपाने के लिए शव को घर के बाहर मड़हे में छोड़ दिया।परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी और उसके चचेरे मामा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने का प्रयास कर रही है।
घटना के बाद पूरे भलुवाही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं और फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर पारिवारिक रिश्तों में विश्वास के टूटने और अवैध संबंधों से उपजे गंभीर अपराधों की ओर इशारा करती है। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














