आवाज़ न्यूज़ | शाहगंज, जौनपुर
क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को सरपतहा थानाध्यक्ष रामआश्रय राय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं क्षेत्र की जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष कार्य वातावरण, सूचना के आदान-प्रदान तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
थानाध्यक्ष रामआश्रय राय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और प्रशासन एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय समाजहित में आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
बैठक के उपरांत परिषद के पदाधिकारियों ने चर्चा को सकारात्मक एवं सार्थक बताते हुए थानाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जनहित से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर, तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, ब्लॉक महासचिव (खुटहन) धर्मेंद्र कुमार, ब्लॉक महासचिव (सुइथाकला) रामविलास, ब्लॉक उपाध्यक्ष इंद्रेश यादव, ब्लॉक सचिव हिमांशु पांडे, अमित कुमार, अमरजीत, ब्लॉक सचिव राम अनुज सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: चंद्रजीत यादव, जौनपुर
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया









