Home आवाज़ न्यूज़ केएल राहुल का करियर बर्बाद कर रहे हैं गौतम गंभीर: कृष्णमचारी श्रीकांत...

केएल राहुल का करियर बर्बाद कर रहे हैं गौतम गंभीर: कृष्णमचारी श्रीकांत का तीखा हमला

0
🔊 खबर सुनें

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को हालिया मैचों में लगातार मिल रही हार के बाद टीम मैनेजमेंट और कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत ने मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधते हुए तीखा बयान दिया है।

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद केएल राहुल के बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव किया जा रहा है, जिससे उनका करियर प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल, जो वनडे में नंबर-5 पर खेलते हुए टीम को कई अहम मैच जिता चुके हैं, अब छठे या सातवें नंबर पर भेजे जा रहे हैं।

पूर्व कप्तान ने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया, और अब केएल राहुल के साथ भी यही हो रहा है।

लॉर्ड्स वनडे का जिक्र
श्रीकांत ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे का हवाला देते हुए कहा कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते समय राहुल को छठे नंबर पर भेजना पूरी तरह गलत फैसला था। उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल को नंबर-4 पर विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए थी, जैसा उन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में किया था।

श्रीकांत का कहना है कि ऐसे गलत फैसलों से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास टूटता है और उनकी बॉडी लैंग्वेज पर भी इसका नकारात्मक असर साफ दिखाई देता है।

इस बयान के बाद क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों के बीच जोरदार बहस छिड़ गई है कि क्या भारतीय टीम प्रबंधन के फैसले खिलाड़ियों के प्रदर्शन और करियर पर भारी पड़ रहे हैं।

The post केएल राहुल का करियर बर्बाद कर रहे हैं गौतम गंभीर: कृष्णमचारी श्रीकांत का तीखा हमला appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleराहुल गांधी ने धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की
Next articleप्रधानमंत्री आवास के पास राहुल और प्रियंका के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।