Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर...

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

0
56349-1
🔊 खबर सुनें

किसानों, श्रमिकों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पशुपालन विभागों को दिए निर्देश, जनहित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के आदेश

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज वितरण तथा पीएम कुसुम योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए उन्होंने पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
विद्युत विभाग को जनपद में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने के साथ ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा में पशुओं के समयबद्ध टीकाकरण, अंडा उत्पादन बढ़ाने तथा निराश्रित गोवंशों के लिए भूसा, चोकर एवं अन्य पशु आहार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में लंबित कार्यों को समय पर पूरा कराने, वर्षा के दौरान जलभराव रोकने तथा सभी विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्रम विभाग की समीक्षा में मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराने तथा लेबर चौराहे पर विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और आवेदन कराने के निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता और रिस्पॉन्स टाइम की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक एम्बुलेंस पर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं उपकरणों का विवरण देने वाला स्टिकर लगाने तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleमुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की; बाराबंकी में बड़े पैमाने पर विकास योजना का अनावरण किया
Next articleजौनपुर में फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आरिफ खान के नेतृत्व में प्रदर्शन, मोदी सरकार पर साधा निशाना!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here