Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर : फर्जी अधिकारी बनकर सर्राफा कारोबारी को ठगने पहुंचे पांच लोग,...

जौनपुर : फर्जी अधिकारी बनकर सर्राफा कारोबारी को ठगने पहुंचे पांच लोग, तीन पकड़े गए

0
1000865193-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
रामपुर, जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पांच संदिग्ध व्यक्ति खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक सर्राफा दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने छापेमारी का दावा करते हुए दुकान का शटर बंद कराया और जांच के बहाने दुकान में रखे आभूषण व अन्य सामान अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया।

पीड़ित सर्राफा व्यवसायी ने बताया कि संदिग्धों ने जांच की कार्रवाई का हवाला देते हुए उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर भी अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें तथा उनकी पत्नी को डराने-धमकाने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों को उनकी गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने पहचान पत्र और छापेमारी से जुड़े दस्तावेज दिखाने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि कार्रवाई वास्तविक है तो स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में ही आगे की प्रक्रिया होगी।

दस्तावेज दिखाने में आनाकानी होने पर परिजनों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देखकर पांचों संदिग्ध भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस के अनुसार, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleईरान में सख्तपंथी गुट ने खोला मोर्चा: ‘समझौता करने वालों’ पर ‘मौत’ के नारे
Next articleजौनपुर ब्रेकिंग न्यूज़: फर्जी स्वास्थ्य अधिकारी बनकर मेडिकल स्टोर संचालकों से वसूली करने वाला गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here