Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News इमामपुर में नाला-नाली की सफाई न होने से बढ़ा जलभराव...

Jaunpur News इमामपुर में नाला-नाली की सफाई न होने से बढ़ा जलभराव का खतरा, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

0
1001541247
🔊 खबर सुनें

 

आवाज़ न्यूज़ | खुटहन, जौनपुर

खुटहन ब्लॉक के इमामपुर बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में नाला-नाली की सफाई और निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित होने का मामला अब जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गया है। ग्रामीणों ने जलभराव और संभावित बीमारियों की आशंका जताते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर इमामपुर बाजार स्थित शांति शिक्षण संस्थान से लेकर भिखारीपुर त्रिमुहानी पुलिया एवं इमामपुर सीमा तक नाले की सफाई कराने, गांव की पक्की नालियों की सफाई, मरम्मत तथा जंग बहादुर सोनी के घर से प्रदीप गौतम चौकीदार के घर तक प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि कई गांवों का बरसाती एवं गंदा पानी इसी नाले के माध्यम से गोमती नदी तक पहुंचता है, लेकिन बीच में अवरोध होने के कारण जल निकासी बाधित हो रही है। बरसात के दौरान नाला जाम रहने से पानी गांव की आबादी में वापस भरने का खतरा बना रहता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने के साथ संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ जाती है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद नाला-नाली की सफाई और निर्माण कार्य नहीं कराया गया। उनका कहना है कि वर्षों से हर बरसात से पहले नाले की सफाई होती रही है, लेकिन इस बार अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने बताया कि राजस्व अभिलेख में दर्ज आराजी संख्या 249 (पुराना संख्या 125) के नाले की सफाई एवं निर्माण वर्षों से लंबित है। साथ ही मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य भी स्वीकृत होने के बावजूद शुरू नहीं हो सका है।

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल्द ही नाला-नाली की सफाई, मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

हालांकि, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी खुटहन का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleदिल्ली पुलिस ने आईआरएस अधिकारी की बेटी के बलात्कार और हत्या के मामले में 973 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
Next articleJaunpur News समाजसेवी रामजी माली ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।