ई20 पेट्रोल (20% एथनॉल मिश्रित) को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आम कार मालिक खुद अपनी गाड़ी का सटीक माइलेज नहीं जांच सकते। उन्हें अधिकृत डीलर के पास जाकर ही सही रीडिंग लेनी चाहिए।
एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में गडकरी ने एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। पत्रकार ने बताया कि उनकी 2023 मॉडल कार की माइलेज शहर में 11 km/l से घटकर 7 km/l हो गई है। गडकरी ने पूछा कि यह आंकड़ा कैसे निकाला गया, तो पत्रकार ने डैशबोर्ड डिस्प्ले का जिक्र किया।
गडकरी ने जोर देकर कहा, “आप और मैं माइलेज नहीं चेक कर सकते। सही माइलेज कंपनी अधिकृत डीलर की मशीन से ही पता चलता है।”
सरकार ने अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की अनिवार्य बिक्री शुरू की है, जिसका मकसद आयातित तेल पर निर्भरता कम करना और प्रदूषण घटाना है। हालांकि कई कार मालिक माइलेज में कमी की शिकायत कर रहे हैं।
केंद्र ने स्वीकार किया है कि कुछ गाड़ियों में E20 से 3-5% माइलेज कम हो सकता है, लेकिन कहा है कि माइलेज एकमात्र पैरामीटर नहीं है।
The post ई20 पेट्रोल पर विवाद: गडकरी बोले- आम कार मालिक खुद माइलेज नहीं चेक कर सकता appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया










