Home आवाज़ न्यूज़ बदलापुर : करंट से महिला की मौत, परिजनों ने खेत में खुले...

बदलापुर : करंट से महिला की मौत, परिजनों ने खेत में खुले तार से बिजली प्रवाहित करने का लगाया आरोप

1000857735-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

✍️ नागेंद्र माली
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुल्फी विक्रेता गया प्रसाद प्रजापति की पत्नी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, महिला शाम करीब छह बजे खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान वह करंट प्रवाहित खुले तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी धर्मेंद्र पाठक ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए खुले तार में बिजली का प्रवाह कर रखा था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर ब्रेकिंग: नशे में तीसरी मंजिल पर डांस करना पड़ा भारी, गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Next articleउच्च प्राथमिक विद्यालय टेकी कुंडा-खीरी में निकाली गई संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रैली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here