Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर :प्रशासन में बड़ा बदलाव चार नए एसडीएम की तैनाती, तीन का...

जौनपुर :प्रशासन में बड़ा बदलाव चार नए एसडीएम की तैनाती, तीन का तबादला

1000857721-1
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए जौनपुर में चार नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती की है, जबकि यहां कार्यरत तीन एसडीएम का स्थानांतरण अन्य जनपदों में कर दिया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, सुनील कुमार भारती को मऊ, संतवीर सिंह को रामपुर तथा कुणाल गौरव को कुशीनगर में उप जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है।

जौनपुर में नए नियुक्त अधिकारियों में अलीगढ़ से मो. अमान, बहराइच से अखिलेश कुमार सिंह, स्थानीय निकाय निदेशालय से रश्मि सिंह तथा फतेहपुर से प्रदीप कुमार रमन शामिल हैं। सभी अधिकारी जल्द ही जौनपुर में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध बारूद भंडारण पर तीन आतिशबाजी की दुकानें सीज

नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद जिले की विभिन्न तहसीलों में दायित्वों का पुनर्वितरण किया जाएगा। शासन के अनुसार यह तबादला नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु ढंग से संचालित किया जा सके।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर:राजस्व अधिकारियों ने पांच बार की पैमाइश, फिर भी नहीं निकला 110 किसानों के समस्या का हल
Next articleजौनपुर ब्रेकिंग: नशे में तीसरी मंजिल पर डांस करना पड़ा भारी, गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here