Home जौनपुर Jaunpur News सोनार नरहरी सेना की खुटहन बाजार जौनपुर में कार्यकर्ता पदाधिकारी...

Jaunpur News सोनार नरहरी सेना की खुटहन बाजार जौनपुर में कार्यकर्ता पदाधिकारी बैठक

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News बलजीत यादव 

खुटहन 

 सोनार नरहरी सेना  के मंडल उपाध्यक्ष सुजीत वर्मा एडवोकेट जी के नेतृत्व में खुटहन बाजार में सोनार नरहरी सेना की एक औपचारिक बैठक हुई, जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण एवं सम्मानित स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे, जिसमें देश और प्रदेश में लगातार सोनार समाज की बहन बेटियों के साथ बलात्कार हत्या समाज के सर्राफा व्यापारियों के साथ हत्या छीनैती डकैती पुलिसिया उत्पीड़न शोषण के खिलाफ चर्चा की गई तथा आगे की रणनीति तय कर संगठन को और मजबूत एवं संगठन को चौतरफा विस्तार देने पर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र कुमार वर्मा जी ने संगठन को दल के रूप में विस्तार करना, समाज के आखिरी तबके के व्यक्ति के लिए शासन सत्ता से उसकी लड़ाई लड़ना, समाज के पिछड़े पिछाड़े शोषित वंचित को मुख्य धारा से जोड़ना विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार को रखा। सोनार नरहरी सेना के संस्थापक श्री राहुल सिंह स्वर्णकार जी ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री अमर जौहरी जी जिला अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन जौनपुर ने संगठन को आर्थिक शारीरिक मानसिक रूप से बल प्रदान करने पर जोर दिया श्री छेदी लाल वर्मा जी ने गरीब असहाय मजबूर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने पर जोर दिया। कार्यक्रम संचालन श्री शुभ सेठ जी जिला अध्यक्ष जौनपुर एवं कृष्ण लाल सोनी “कुंदन”जी जिला महासचिव जौनपुर ने जोर दार आगाज़ से किया.कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष महिला मंच सोनी सेठ, जिला सचिव वाराणसी किशन सेठ , अध्यक्ष पतरही सुरेन्द्र सेठ जी उपाध्यक्ष जलालपुर रिंकू सेठ उपाध्यक्ष जौनपुर राहुल सेठ विनोद सोनी जी भगवान दास सोनी जी मदन लाल सोनी जी ,सुभाष चन्द्र सोनी जी महेंद्र सेठ जी घनश्यामपुर, महेंद्र सेठ खुटहन जी,कन्हैया लाल सेठ जी प्रमोद सेठ जी , शुभम सोनी जी, गुड्डू सोनी,, शक्ति वर्मा जी रवि सेठ संदीप सोनी ,अर्जुन सेठ, पंकज सेठ , कुलदीप सोनी जी , अनोज सोनी, संतोष सोनी , मोनू सोनी, अमित सोनी इमामपुर, शैलेश कुमार,अध्यक्ष उमेश सोनी खुटहन समेत सैकड़ों की संख्या में सम्मानित स्वजातीय बंधु व साथीगण उपस्थित रहे। अंत में मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी सुजीत वर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News:48 घंटे में होगा किसानों का भुगतान: डीएम
Next articleAzamgarh News: फर्जी मुकदमा दर्ज करना पड़ा भारी, बिलरियागंज थानाध्यक्ष निलंबित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।