✍️ नागेंद्र माली
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कुल्फी विक्रेता गया प्रसाद प्रजापति की पत्नी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, महिला शाम करीब छह बजे खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान वह करंट प्रवाहित खुले तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी धर्मेंद्र पाठक ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए खुले तार में बिजली का प्रवाह कर रखा था, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।






