Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर ब्रेकिंग: नशे में तीसरी मंजिल पर डांस करना पड़ा भारी, गिरकर...

जौनपुर ब्रेकिंग: नशे में तीसरी मंजिल पर डांस करना पड़ा भारी, गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

0
1000857729-1
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में रविवार शाम एक व्यक्ति की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार गौतम के रूप में हुई है।

🔴बताया जा रहा है कि अशोक कुमार गौतम अपने एक रिश्तेदार से मिलने कांशीराम आवास कॉलोनी पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने अधिक शराब का सेवन कर लिया था। इसके बाद वह कॉलोनी की तीसरी मंजिल पर चढ़कर डांस करने लगे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।
🔴घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल करंजाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की करवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर :प्रशासन में बड़ा बदलाव चार नए एसडीएम की तैनाती, तीन का तबादला
Next articleबदलापुर : करंट से महिला की मौत, परिजनों ने खेत में खुले तार से बिजली प्रवाहित करने का लगाया आरोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here