✍️रिपोर्ट : पत्रकार नागेंद्र माली आवाज़ न्यूज़
जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र स्थित एक सरसों तेल फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार फैक्ट्री में रखा 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य इकाइयों में आग फैलने से रोक लिया गया।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग, छत से कूदकर जान बचाई, लाखों का नुकसान






