✍️ नागेंद्र माली
*जौनपुर।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 50 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंटों का तामील कराते हुए सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। यह कार्रवाई अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न थाना क्षेत्रों—चन्दवक, शाहगंज, खेतासराय, महराजगंज, नेवढ़िया, सुरेरी, खुटहन, बदलापुर, सुजानगंज, बक्शा, मीरगंज, सरपतहाँ, लाइन बाजार, केराकत, सिकरारा, जलालपुर, जफराबाद, तेजीबाजार तथा मछलीशहर—से पकड़े गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर और प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया













