Home आवाज़ न्यूज़ CBI का उत्तराखंड में बड़ा एक्शन: BRO भ्रष्टाचार मामले में 5 जिलों...

CBI का उत्तराखंड में बड़ा एक्शन: BRO भ्रष्टाचार मामले में 5 जिलों में एक साथ छापेमारी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में उत्तराखंड के पांच जिलों में बुधवार तड़के छापेमारी की। इस कार्रवाई से संबंधित विभागों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

CBI की टीमों ने मुनश्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून जिलों में अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। टीमों ने निर्माण कार्यों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की तथा जरूरी दस्तावेज जब्त किए।

यह छापेमारी BRO के संचालन, वित्तीय अनियमितताओं और कथित भ्रष्टाचार की लंबे समय से चल रही जांच के आधार पर की गई है। CBI की अलग-अलग टीमों ने कुमाऊं रेंज के साथ ही हरिद्वार और देहरादून में भी तलाशी ली।

The post CBI का उत्तराखंड में बड़ा एक्शन: BRO भ्रष्टाचार मामले में 5 जिलों में एक साथ छापेमारी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर में बुलडोजर एक्शन! दो साल पुराने भूमि विवाद के बाद चली जेसीबी।
Next articleजौनपुर:डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश, 8 जुलाई से कक्षा 1 से 8 तक सभी बोर्डों के विद्यालयों में लागू होगी नई समय-सारिणी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।