Home आवाज़ न्यूज़ मैहर में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: एक परिवार के 5 सदस्यों...

मैहर में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत, एक्सयूवी कार ट्रक में घुसी

0
🔊 खबर सुनें

मध्य प्रदेश के मैहर में सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई। नादन थाना क्षेत्र के ग्राम रीघरा के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार सामने चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सभी लोग रिश्तेदार के यहां जन्मदिन मनाकर मैहर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लोग अंदर फंस गए। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल और एक अन्य परिजन के रूप में हुई है। सभी पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार से जुड़े थे।

घायल संजीव कुमार पटेल को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है, जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी अस्पताल पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

The post मैहर में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा: एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत, एक्सयूवी कार ट्रक में घुसी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसंपूर्ण समाधान दिवस: जौनपुर जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, मौक़े पर ही हुआ कई मामलों का निपटारा!
Next articleअम्बेडकरनगर: अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, एक युवती बचाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।