मानसून की सक्रियता बढ़ते ही उत्तर भारत में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 जुलाई तक इन क्षेत्रों में मध्यम से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है।
दिल्ली में मौसम का मिजाज खासा खतरनाक रहने वाला है। राजधानी के सभी जिलों में 5 से 20 मिलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है। हवा की गति सामान्यतः 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली समेत पूरे NCR में तेज अंधड़ और भारी बारिश का अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी जिलों तथा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी का दौर चलेगा। इससे निचले इलाकों में जलभराव, दृश्यता कम होने और कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें तथा मौसम की जानकारी नियमित रूप से चेक करते रहें।
The post दिल्ली-एनसीआर, UP और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट! 11 जुलाई तक 60 km/h की तेज हवाएं चलेंगी appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












