✍️ नागेंद्र माली
जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र में महिला की नृशंस ह*त्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 14 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर ह*त्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, मृतका के कटे हुए पैर, अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को रानीपुर बाईपास (भदोही मार्ग) स्थित झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव की शिनाख्त और आरोपी की तलाश के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध रामनगर ब्लॉक गेट की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा और खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) पुत्र भूपेन्द्र भाई खखरिया, मूल निवासी भावनगर (गुजरात) तथा वर्तमान निवासी टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूं के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 4 जुलाई को मृतका रेशमा खां उर्फ सना को बाबतपुर (वाराणसी) से अपने किराये के कमरे पर लेकर आया था। वहां मोबाइल चैट देखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में उसने सो रही महिला का चाकू से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
हत्या के बाद घनी आबादी में शव छिपाने में दिक्कत होने पर आरोपी ने बाजार से काली पॉलिथीन खरीदी और गड़ासे से शव के दोनों हाथ-पैर काटकर तीन हिस्सों में बांट दिया। इसके बाद धड़ को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में और पैर सहित अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया। पुलिस द्वारा धड़ बरामद कर शिनाख्त किए जाने की भनक लगते ही वह बाकी अंगों को ठिकाने लगाने निकला था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर .32 बोर की पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू और गड़ासा, मृतका का कटा हुआ पैर, हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल (UP 62 L 2944) तथा मोबाइल फोन बरामद किया है।
आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर जानलेवा हमला और अवैध असलहा रखने समेत विभिन्न धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














