पूजा यादव वरिष्ठ पत्रकार
…………………………..
लखीमपुर खीरी आवाज न्यूज़। सरकार किसानों के सुविधा के लिए बड़े बड़े दावे कर रही है किंतु हकीकत यह है कि किसानों तक सुविधाएं ठीक से नहीं मिल पा रही हैं, इसका जीता जागता उदाहरण किसान सुविधा केंद्र साधन सहकारी समितियों पर देखने को मिल रहा है। यह सभी साधन सहकारी समितियां वैसे तो किसानों की सुविधा के लिए बनी है किंतु इसका असली फायदा जमाखोर मुनाफाखोर एवं समितियों पर रहने वाले छोटे-बड़े दलाल उठा रहे हैं। लखीमपुर खीरी जनपद के धौरहरा तहसील के अंतर्गत आने वाले लगभग सभी साधन सहकारी समितियां भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं। यहां पर जब भी छोटे-मोटे किसान अपनी समस्या लेकर जाते हैं तो वहां कोई कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं रहता है नतीजा यह होता है कि यह सभी निराश हताश होकर अपने-अपने घर को लौट जाते हैं, जब भी किसान इन समितियों पर यूरिया डीएपी के लिए जाते हैं तो स्टॉक खाली होने का बहाना बना दिया जाता है। इन समितियों की हालत यह है कि यहां पर बैठे दलाल पहले ही डीएपी यूरिया का काफी मात्रा में प्राइवेट रूप से घपला कर देते हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












