Home उत्तर प्रदेश आजमगढ़: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार; चोरी की 2...

आजमगढ़: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार; चोरी की 2 बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद

0
🔊 खबर सुनें

आजमगढ़। मुबारकपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दामोदरपुर अंडरपास के आगे घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें छिपाकर रखते थे और बाद में बेच देते थे। बरामद स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल जीयनपुर थाना क्षेत्र से तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल सिधारी क्षेत्र से चोरी की गई थी। एक आरोपी ने अपनी सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा रखने की बात भी कबूल की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुभाष यादव (45) निवासी कोडहरा लाटघाट, थाना जीयनपुर तथा मनोज सिंह (48) निवासी महुआ मुरारपुर, थाना जहानागंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल, एक .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकेंद्र सरकार ने UAPA के तहत 23 व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित किया
Next articleआजमगढ़: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ चंद्रप्रकाश मिश्रा गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here